भोपाल : प्रदर्शन के दौरान टावर से गिरकर आशा वर्कर घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भोपाल : प्रदर्शन के दौरान टावर से गिरकर आशा वर्कर घायल

घायल आशा वर्कर को गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला के टावर से गिरने के

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यंमत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित घर के पास एक टॉवर पर चढ़ी एक महिला और उसे नीचे उतारने के लिए टॉवर पर चढ़ी 2 महिला पुलिसकर्मी टॉवर से नीचे गिर गई। जानकारी के मुताबिक, पॉलिटेक्निक चौराहे पर आशा कार्यकत्रियां न्यूनतम वेतन बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं, इसी दौरान एक आशा वर्कर टावर पर चढ़ गई और ऊंचाई से गिर जाने के कारण घायल हो गई। बताया गया कि घायल आशा वर्कर को गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। महिला के टावर से गिरने के बाद प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकत्रियां और पुलिस के बीच हाथपाई हुई।

बुधवार दोपहर एक आशा वर्कर चौराहे के बीचोबीच बने टावर पर चढ़ गई। थोड़ी देर बाद इस आशा वर्कर को नीचे उतारने के लिए एक महिला और एक पुरूष पुलिसकर्मी टॉवर पर चढ़े लेकिन जब वो इस महिला को नीचे उतारने ही वाले थे कि आशा वर्कर का संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिरने लगी और उसे बचाने के चक्कर में टॉवर पर चढ़े दोनों पुलिसकर्मी भी नीचे आ गिरे। ऊंचाई से गिरते ही तीनों बेहोश हो गए। इसके बाद तीनों को ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्रदर्शन कर रही आशा वर्कर और पुलिसकर्मियों के नीचे गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।