CM अरविंद केजरीवाल के बाद BJP सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM अरविंद केजरीवाल के बाद BJP सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना वायरस की

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। उत्तर-पूर्व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
मनोज तिवारी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘परसों (2 जनवरी) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जिकां होने के कारण कल उत्तराखंड-रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..कोरोना टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूं। सतर्कता बरतते हुए मैंने अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।


इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। हाल ही में केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गोवा और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों में कई दौरे किए हैं। इस दौरान वह कई बार बिना मास्क के ही नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।