दिल्ली के मेयर चुनाव में आप की जीत पर बोले भगवंत मान - लोकतंत्र की हुई जीत, सीएम केजरीवाल को दी बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली के मेयर चुनाव में आप की जीत पर बोले भगवंत मान – लोकतंत्र की हुई जीत, सीएम केजरीवाल को दी बधाई

दिल्ली के मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने

दिल्ली के मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को लोकतंत्र की जीत करार दिया है। मान ने लोगों के अधिकारों के वास्ते लड़ने की भावना के लिए’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रशंसा की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पार्षद शैली ओबेरॉय ने महापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता को हरा दिया है। बता दें कि कई महीने बीत जाने के बाद भी दिल्ली के मेयर पद के लिए चुनाव नहीं हो पा रहा था, आप और भाजपा के बीच सदन में जोरदार हंगामे के बाद आज दिल्ली वासियों को नई मेयर मिल गई है।

1677064497 tht 
मान ने कहा, जनता के हक की हुई जीत
मान ने ट्वीट कर कहा, लोकतंत्र की जीत दिल्ली की जनता को बधाई  अरविंद केजरीवाल जी के जनता के हक की लड़ाई के जज्बे को सलाम। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से मनोनीत दस सदस्यों के मताधिकार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के हालिया आदेश की पृष्ठभूमि में यह चुनाव संपन्न हुआ।
1677064576 hthg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।