राज्य सरकारों के बेहतरीन मंत्री सम्मानित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राज्य सरकारों के बेहतरीन मंत्री सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ सांसद के लिए अवॉर्ड की शुरुआत करने के बाद फेम इंडिया ने अब विभिन्न राज्य की सरकारों

नई दिल्ली : सर्वश्रेष्ठ सांसद के लिए अवॉर्ड की शुरुआत करने के बाद फेम इंडिया ने अब विभिन्न राज्य की सरकारों में बेहतरीन काम करने वाले मंत्रियों के लिए सर्वश्रेष्ठ मंत्री अवॉर्ड की शुरुआत की है। ​शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में एक भव्य समारोह में इस अवॉर्ड फंक्शन कर मंत्री के तौर पर बेहतरीन तरीके से काम कर नए मानक स्थापित करने वाले नेताओं को सम्मानित किया गया। 
इस अवॉर्ड फंक्शन की शुरुआत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने दीप जलाकर की। देशभर के विभिन्न राज्यों से 21 सबसे बेहतरीन मंत्रियों को सर्वे के माध्यम से चुनकर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इन मंत्रियों में दिल्ली के मनीष ​सिसोदिया समेत महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, बिहार व अन्य कई राज्यों के मंत्री भी शामिल हैं। 
सांसदों को उनके बेहतरीन काम के लिए समीक्षा और सर्वे की रेटिंग के आधार पर सबसे अच्छा काम करने वाले सांसदों को पुरस्कृत करने की शुरुआत फेम इंडिया की तरफ से दो साल पहले किया गया था।
इन राज्यों के इन मंत्रियों को किया गया सम्मानित…
दिल्ली सरकार में मंत्री मनीष सिसोदिया, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, उत्तर प्रदेश सरकार में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, गुजरात सरकार में मंत्री प्रदीप सिंह जड़ेजा, बिहार में मंत्री नंदकिशोर यादव, गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे, ओडिशा के मंत्री प्रताप जेना, हिमाचल प्रदेश के मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, सिक्किम के मंत्री बेदू सिंह पंथ, अरुणाचल प्रदेश के मंत्री चोउना मेन, तमिलनाडु के मंत्री डॉ. सी विजय भास्कर, मध्यप्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी, छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, असम के मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, झारखंड के मंत्री सीपी सिंह, हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल, उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक, केरल के मंत्री डॉ. थॉमस इसाक, राजस्थान के मंत्री रघु शर्मा, पंजाब के मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और पश्चिम बंगाल के मंत्री फरहाद हाकिम। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।