टिकट का इंतजार कर रहे बाबूलाल गौर बने स्टार प्रचारक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

टिकट का इंतजार कर रहे बाबूलाल गौर बने स्टार प्रचारक

पार्टी ने प्रचारकों की सूची में डाल दिया है। वहीं मीटू प्रकरण में फंसे मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद

भोपाल : भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारक तय किए हैं। भोपाल की गोविंदपुरा सीट से टिकट का इंतजार कर रहे बुज़ुर्ग नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का नाम पार्टी ने प्रचारकों की सूची में डाल दिया है। वहीं मीटू प्रकरण में फंसे मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एमजे अकबर को इसमें जगह नहीं दी गयी।

स्टार प्रचारकों की सूची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्तमंत्री अरुण जेटली, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रामलाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती,

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नक़वी, पुरुषोत्तम रूपाला, विनय सहस्त्र बुद्धे, केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, हेमा मालिनी, थावरचंद गहलोत, मनोज तिवारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेन्द्र कुमार, विक्रम वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, सत्य नारायण जटिया, नंदकुमार सिंह चौहान, सुहास भगत, अतुल राय, यशोधरा राजे सिंधिया, नरोत्तम मिश्रा, माया सिंह, रामकृष्ण कुसमरिया, वंशीलाल गुर्जर, बीडी शर्मा को स्टार प्रचारक नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।