उत्तर भारतीय पर हमला रूपाणी की साजिश, बर्खास्त की जाए सरकार : कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर भारतीय पर हमला रूपाणी की साजिश, बर्खास्त की जाए सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस ने गुजरात में उत्तर भारतीय लोगों पर हमले को ‘विजय रूपाणी की साजिश’ करार दिया और कहा

कांग्रेस ने गुजरात में उत्तर भारतीय लोगों पर हमले को ”मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की साजिश” करार दिया और शुक्रवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने गुजरात भाजपा के कुछ नेताओं एवं विधायकों की कथित फेसबुक पोस्ट तथा ‘भड़काऊ’ वीडियो जारी करते हुए यह दावा किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विफलताओं को छिपाने और गुजरात में युवाओं के आक्रोश से ध्यान भटकाने के लिए उत्तर भारतीय लोगों को निशाना बनाया।

कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर पर हिंसा भड़काने के लगे आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अगर ठाकोर के खिलाफ सबूत है तो सरकार उन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार करे। गोहिल ने कहा, ”हाल ही में गुजरात में जो हुआ उसे लेकर हर सच्चा गुजराती शर्म महसूस कर रहा है। हमारी संस्कृति वसुदेव कुटुम्बकम है। गुजरात में लोग जहां कहीं से आते हैं, उसे राज्य के लोग दिल में बसा लेते हैं।”

उन्होंने कहा, ”मोदी सरकार और गुजरात सरकार विभिन्न मुद्दों पर घिरी हुई हैं। गुजरात में आक्रोश है। इससे ध्यान भटकाने और नाकामियों को छिपाने के लिए यह साजिश रची गई। यह मुख्यमंत्री रूपाणी की साजिश है।” गोहिल ने कहा, ”प्रधानमंत्री गुजरात से आते हैं और उत्तर प्रदेश से चुनाव जीतते हैं। 2014 की उनकी जीत में उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऐसे में प्रधानमंत्री इस पर बोले और रूपाणी सरकार को बर्खास्त करें तथा राष्ट्रपति शासन लागू करें।”

पप्पू यादव गुजरात में नफरत की राजनीति करने वालों पर जमकर बरसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।