आसिफा मामले को लेकर फूटा गुस्सा, कई जगहों पर मार्च

NULL

पश्चिमी दिल्ली : उन्नाव और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में अब देश भर में लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। अपना गुस्सा जाहिर करने व ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर कहीं विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है तो कहीं कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। ऐसे प्रदर्शन और मार्च अब राजधानी दिल्ली के पश्चिमी और बाहरी हिस्से में भी दिखने लगे हैं। इस कड़ी में इस क्षेत्र में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन समेत कैंडल मार्च निकाला गया। बाहरी दिल्ली के किराड़ी में महिलाओं व बच्चों ने कैंडल मार्च निकाल अपना गुस्सा जाहिर किया। मार्च दुर्गा चौक से लेकर 70 फुट रोड़ के बीच निकाला गया था।

इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल थे। इस दौरान महिलाएं व बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर नारे बुलंद करते रहे कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को फांसी की सजा दी जाए। मार्च निकाल रहे लोगों ने आम जनता को यह संदेश भी दिया कि ऐसी घटनाओं को कभी भी धर्म से न जोड़ें। मार्च का आयोजन करने वाली रेनू सैनी ने सरकार से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के साथ आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए अपील की।

वहीं, पश्चिमी दिल्ली के मटियाला में भी सहयोग विहार से लेकर राजापुरी तक कैंडल मार्च निकाला गया। सबकी उम्मीद नाम की संस्था द्वारा निकाले गए इस मार्च में छोटी-छोटी बच्चियां शामिल रहीं। सरकारें सिर्फ वादा न करें बल्कि बेटियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशीलता दिखाएं। बेटियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो। संस्था की रजनी चौधरी ने कहा कि सरकारें सिर्फ वादा न करें बल्कि बेटियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशीलता दिखाएं। बेटियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।