अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस में शामिल , 9 महीने बाद हुई उनकी वापसी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस में शामिल , 9 महीने बाद हुई उनकी वापसी

NULL

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले अरविंदर सिंह लवली ने घर वापसी की है। एक साल पहले (2017) शामिल हुए अरविंदर लवली ने फिर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। लवली शीला दीक्षित के खेमे के माने जाते हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर भी अरविंद सिंह लवली अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस बात की जानकारी शनिवार को मीडिया को दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी नेता लवली ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद ही उन्होंने कांग्रेस में वापसी का फैसला किया।

माना जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के कई महीनों बाद तक पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने से वह नाराज चल रहे थे। आंतरिक गुटबाजी की शिकार और दिल्ली में हाशिए पर चल रही कांग्रेस पार्टी के लिए अरविंदर सिंह लवली की वापसी एक अच्छी खबर साबित हो सकती है। आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता जाने के बाद दिल्ली की इन विधानसभा सीटों पर चुनाव की सुगबुगाहट के बीच लवली की वापसी कांग्रेस में हो रही है, इससे आगामी चुनावों में पार्टी कांग्रेस को फायदा होने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस के 4 बार विधायक रहे है। 1998 में पहली बार दिल्ली के गांधी नगर से विधायक बने थेहै। शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन और परिवहन मंत्री रह चुके हैंहै। लेकिन अजय माकन को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बात से उनकी अनबन शुरू हो गई और फिर इतना झगड़ा बढ़ गया कि उन्होंने कांग्रेस से ही इस्तीफा दे दिया है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।