दिल्ली अध्यक्ष को लेकर अरविंदर सिंह लवली और अशोक वालिया ने सोनिया गांधी से की मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली अध्यक्ष को लेकर अरविंदर सिंह लवली और अशोक वालिया ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही कवायद के बीच पार्टी के

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही कवायद के बीच पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं अरविंदर सिंह लवली और अशोक वालिया ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लवली और वालिया से सोनिया ने नए अध्यक्ष को लेकर विचार-विमर्श किया और उनकी राय जानी। 
सूत्रों का यह भी कहना है कि सोनिया आने वाले दिनों में दिल्ली कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर उनकी राय ले सकती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का पिछले महीने निधन हो गया था जिसके बाद से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद रिक्त है। 
नये प्रदेश अध्यक्ष के लिए शीला के पुत्र और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, अजय माकन और वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री सहित कई नेताओं के नामों की चर्चा चल रही है। 
कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष का चयन इस मायने में महत्वपूर्ण है कि अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की मौजूदगी में कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।