Arvind Kejriwal ने छोड़ा सीएम आवास, परिवार के साथ नए घर में हुए शिफ्ट
Girl in a jacket

Arvind Kejriwal ने छोड़ा सीएम आवास, परिवार के साथ नए घर में हुए शिफ्ट

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास से लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर बने बंगले में शिफ्ट हो गए है।

Highlights

  • Arvind Kejriwal ने छोड़ा सीएम आवास
  • परिवार के साथ नए घर में हुए शिफ्ट
  • प्रवेश करने से पहले नए आवास की कराई पूजा

Arvind Kejriwal ने प्रवेश करने से पहले नए आवास की कराई पूजा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को नए घर में प्रवेश करने से पहले यहां फिरोजशाह रोड के इस आवास में बाकायदा पूजा कराई गई। फिरोजशाह रोड का यह सरकारी आवास आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के समीप है। यह सरकारी आवास, पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित है। दिल्ली विधानसभा के निकट सिविल लाइंस का सरकारी बंगला केजरीवाल को मुख्यमंत्री रहते हुए आवंटित हुआ था। शुक्रवार 4 अक्टूबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली दिया।

Image

सांसदों को मिलने वाले सरकारी आवास में रहेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल ने शुक्रवार को ही अपने सारे सामान और परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास खाली दिया है और वह नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल का यह नया ठिकाना नई दिल्ली में उनके विधानसभा क्षेत्र के भी समीप है। फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक वह नई दिल्ली स्थित सांसदों को मिलने वाले इस सरकारी आवास में ही रहेंगे।

केजरीवाल का सीएम पद से इस्तीफा

बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली शराब नीति में अरविंद केजरीवाल आरोपी बनाए गए थे। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया था। उनका कहना था कि दाग के साथ काम करना तो दूर की बात है, इस दाग के साथ वह जी भी नहीं सकते। केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय लिया है कि वे जनता की अदालत में जाएंगे। जनता से पूछेंगे और जनता ही बताएंगी की वह बेईमान हैं या ईमानदार हैं।

Image

अरविंद केजरीवाल के लिए नया घर ढूंढने की कवायद

इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सरकारी आवास छोड़ने की बात की थी। इसके बाद से अरविंद केजरीवाल के लिए नया घर ढूंढने की कवायद हो रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री के लिए आवास ढूंढने की प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने अपना घर देने की पेशकश की थी। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए ढूंढे जा रहे आवास की यह तलाश उन्हीं की पार्टी के सांसद अशोक मित्तल पर आकर खत्म हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।