अरविंद केजरीवाल ने की श्रीलंका में बम विस्फोटों की निंदा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अरविंद केजरीवाल ने की श्रीलंका में बम विस्फोटों की निंदा

केजरीवाल ने ट्वीट किया, श्रीलंका से ईस्टर के दिन अत्यधिक दुखद खबर आई है। दुनिया के किसी भी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ईस्टर के दिन श्रीलंका में हुए श्रंखलाबद्ध बम विस्फोटों की निंदा की है। इन बम विस्फोटों में कम से कम 185 लोग मारे जा चुके हैं और 400 से अधिक घायल हैं। केजरीवाल ने कहा कि आतंकवादी कृत्यों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”श्रीलंका से ईस्टर के दिन अत्यधिक दुखद खबर आई है। दुनिया के किसी भी हिस्से में मानवता के दुश्मनों को सफल नहीं होने दिया जा सकता और आतंकवादी कृत्यों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।”

kejriwal tweet

द्वीपीय देश में रविवार को चर्च और होटलों में हुए आठ विस्फोटों में कम से कम 185 लोगों के मारे जाने और 400 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।