Arvind Kejriwal:चीन भारत पर कर रहा कब्जा, CM केजरीवाल ने किया दावा, कहा देना होगा कड़ा जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Arvind Kejriwal:चीन भारत पर कर रहा कब्जा, CM केजरीवाल ने किया दावा, कहा देना होगा कड़ा जवाब

भारत और चीन में सिमा विवाद अभी भी थमा नहीं है, दोनों के बीच अभी भी सिमा विवाद

भारत और चीन में सिमा विवाद अभी भी थमा नहीं है, दोनों के बीच अभी भी सिमा विवाद जारी है। जिसमें कई बार ये खबर भी सामने आती है कि चीन भारत के इलाकों पर कब्जा कर रहा है, परन्तु इस बात को केंद्र सरकार साफ तौर पर सीरे से नकार देती है, लेकिन इस बार चीन को आड़ बनाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि हम चीन से अपना व्यापार बढ़ाते जा रहे हैं। चीन को और अमीर बना रहे हैं। चीन हमारे ही पैसों से हथियार खरीद रहा है और हमारे ऊपर हमला कर रहा है। 
 CM केजरीवाल ने किया बड़ा दावा कहा चीन भारत पर कर रहा कब्जा 
आगे बता दें मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ये भी कहा कि हम वो चीजें खरीद रहे हैं जो भारत में भी आसानी से बन सकती हैं। आगे मुख्यमंत्री कहते है पिछले पांच सालों में 12 लाख लोगों ने भारत छोड़ा। हमारे देश के लोग विदेश जाने को विवश हो रहे हैं। आज जब हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो उसमें दो बातें बहुत महत्वपूर्ण हैं। 
चीन कुछ सालों से हमारी सीमाओं पर आंखे दिखा रहा है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आज भी अखबारों में छपता है कि चीन ने हमारे देश के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया है। देखा जाए तो केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चीन पिछले कुछ सालों से हमारी सीमाओं पर आगे देख रहा है। बता दें कि अरविन्द केजरीवाल आए दिन बीजेपी पर निशाना साधते रहते है ऐसे ही इस बार भी मुख्यमंत्री केजरीवाल ने चीन कि आड़ में बीजेपी पर निशाना साधा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।