न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाईट में महिला पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाईट में महिला पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार

न्यूयॉर्क से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी को पुलिस ने

न्यूयॉर्क से आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नशे में फ्लाईट की यात्रा के दौरान महिला  से बदसलूकी और उसके उपर पेशाब कर दिया था। 
इसके बाद महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते  हुए आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है।
बेंगलुरु से किया गिरफ्तार 
पुलिस की तरफ से बताया गया की आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। मिश्रा एक इंटरनेशनल कंपनी में काम करता था। इस मामले के बाद कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है।पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा के पिता को भी नोटिस दिया है। वो कह रहे हैं कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप फर्जी हैं। आरोपी के पिता श्याम मिश्रा ने कहा कि मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। पीड़ित ने मुआवजा मांगा था, हमने वो भी दे दिया फिर पता नहीं क्या हुआ। शायद महिला की मांग कुछ और रही होगी जो पूरी नहीं हो सकी, इसीलिए वह नाराज है।
आरोपी की नौकरी गई
वहीं शंकर मिश्रा को वेल्स फार्गो एंड कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने कहा- हम प्रोफेशनल बिहेवियर के हायर स्टैंडर्ड पर काम करते हैं। हमारे कर्मचारी की ऐसी हरकत माफी के काबिल नहीं है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर  जारी किया था और उसके गायब होने की जानकारी वेल्स फार्गो कंपनी के अमेरिका स्थित कानूनी विभाग को भेजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।