ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील

कॉलेज में स्वयं संस्था की ओर से ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने की छात्राओं से अपील की गयी एवं

देहरादून : फूलचन्द नारी शिल्प मन्दिर गर्ल्स इण्टर कॉलेज में स्वयं संस्था की ओर से ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने की छात्राओं से अपील की गयी एवं इस अवसर पर प्रतियोगितायें भी आयोजित की गयी। प्रार्थना सभा में स्वयं संस्था की मंजू सक्सेना ने समस्त छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी व छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीपों के पर्व दीपावली को हमें सबके साथ मिलकर मनाना चाहिए। दीपावली पर्व के अवसर पर ऐसे सामान व आतिशबाजी का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जिससे प्रदूषण बढ़ता हो व वातावरण दूषित होता हो। प्रदूषण के कारण अनेक बीमारियां हो जाती है।

हमें इस पर्व पर स्वदेशी चीजों का ही उपयोग करना चाहिए इससे हम सबको पर्व पर आन्तरिक प्रसन्नता तो मिलती ही है साथ ही दीपक, लड़िया एवं अन्य सामान बनाने वाले कारीगरों को रोजगार भी उपलब्ध होता है। दीपों के त्योंहार दीपावली पर बाहरी प्रकाश के साथ हमें उन लोगों की भी सहायता करनी चाहिए जो आर्थिक अभाव के कारण त्यौहार के खुशी मनाने में असमर्थ हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी छात्राओं से देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वालों शहीदों के नाम भी दिये जलाने की अपील की। इस अवसर पर ईकों फ्रेडली दीपावली विषय पर ग्रीटिंग कार्डस एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में फूलचन्द नारी शिल्प मन्दिर गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर दीप सज्जा प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान कु. मनीषा कक्षा 10, द्वितीय स्थान कु. स्वस्तिका ढौडियाल कक्षा 12, तृतीय स्थान कु. दीपिका कक्षा 9, ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार कु. मुस्कान राणा कक्षा 11 को प्रदान किया गया। ग्रीटिंग कार्डस प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान कु. भारती कक्षा 11, द्वितीय स्थान कु. सृष्टि कक्षा 11, तृतीय स्थान कु. प्रीति कक्षा 11 व सांत्वना पुरस्कार कु. नेहा कक्षा 11 को प्रदान किया गया। फूलचन्द नारी शिल्प मन्दिर गर्ल्स इण्टर कालेज, देहरादून की प्रधानाचार्या डा. कुसुम रानी नैथानी ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया तथा दीपावली पर्व की शुभकामनायें दी। इस अवसर परमंजू सक्सेना, शान्ति विष्ट, किरन आर्य, मीनू गुप्ता, कु. बीना, रेनु जोशी, मोना बाली, कौशल्या, इन्दु चावला, नेहा, दिनेश चन्द्र जोशी, व लगभग 600 छात्राएं उपस्थित थी ।

– सुनील तलवाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।