अन्ना के भूख हड़ताल का आज 7वां दिन, 5 किलो तक उनके वजन में कमी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अन्ना के भूख हड़ताल का आज 7वां दिन, 5 किलो तक उनके वजन में कमी

NULL

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का अनशन आज 7वां दिन में प्रवेश कर गया और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले बुजुर्ग कार्यकर्ता का वजन पांच किलोग्राम से ज्यादा घट गया है। हजारे के सहयोगी दत्ता अवारी ने कहा कि अनशन की वजह से उनका रक्तचाप भी गिरा है।

हजारे के सहयोगी दत्ता अवारी ने कहा कि अनशन की वजह से उनका रक्तचाप भी गिरा है। भाजपा के पूर्व सांसद और पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले नाना पतोले ने भी रामलीला मैदान में हजारे से मुलाकात की।

हजारे 23 मार्च से अनशन पर है। सोमवार को केंद्र ने अपने दूत महाराष्ट्र के मंत्री गिरिश महाजन को हजारे के पास भेजा था। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता को आश्वस्त किया था कि उनकी अधिकतर मांगों पर ध्यान दिया जाएगा।

हजारे केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त को नियुक्त करने तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य देने की मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं।

इस बार अन्ना आंदोलन की मांग क्या है –
किसानों के लिए
1. कृषि उपज को लागत मूल्य के आधार पर (C3+50%) 50 प्रतिशत बढ़ाकर सही दाम मिले।
2. सिर्फ खेती पर निर्भर 60 साल उम्र के किसान और मजदूर किसानों को हर महीने 5000 रुपए पेंशन दी जाए।
3. कृषि मूल्य आयोग (CACP) को संवैधानिक बनाया जाए और उसे ऑटोनॉमस बनाया जाए. इसमें सरकारी हस्तक्षेप न रहे।
4. किसानों की फसल का सामूहिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत बीमा कराया जाए।

भ्रष्टाचार
5. मौजूदा लोकपाल-लोकायुक्त कानून को अमल में लाया जाए लोकपाल की नियुक्ति हो।
6. लोकपाल कानून को कमज़ोर बनाने वाली धारा 63 और 44 में किए गए संशोधन रद्द हों।
7. केंद्र के लोकपाल के तहत हर राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति हो।

चुनाव सुधार
8. बैलेट पेपर पर उम्मीदवार की कलर फोटो को ही उसका चुनाव चिन्ह बनाया जाए।
9. वोटों की गिनती के लिए टोटलाइजर मशीन का इस्तेमाल हो।
10. NOTA को ही राइट टू रिजेक्ट बनाया जाए।
11 राइट टू रिकॉल का अधिकार जनता को दिया जाए।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।