संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी के साथ कई नामी चेहरे आप में शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी के साथ कई नामी चेहरे आप में शामिल

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को

नई दिल्ली/हिमाचल प्रदेश, (पंजाब केसरी):  हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी के साथ कई नामी चेहरे पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अनिंदर सिंह नॉटी और भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष चरण सिंह जैलदार समेत 31 लोगों को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान सत्येंद्र जैन ने कहा कि आने वाले दिनों में जल्द ही पौंटा साहब से अलग-अलग वर्ग और राजनीतिक दलों से एक हजार से अधिक लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। इस बार हिमाचल प्रदेश में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। कांग्रेस मुकाबले से बाहर है। उन्होंने कहा कि कि प्रदेश के सीएम जयराज ठाकुर, अपनी खिसकती सियासी जमीन को बचाने के लिए चुनावी से पहले शिलान्यास और उद्घाटन के कार्य में जुटे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अनिंदर सिंह नॉटी ने कहा कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 
1651658133 ds
दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में किसान नेता और व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी के नेतृत्व में करीब तीन दर्जन लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी में भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष चरण सिंह जैलदार और निहालगढ़ के ग्राम प्रधान जोगिंदर सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस महासचिव साजिद हाशमी, पूर्व पार्षद हरविंदर कौर और संगीता समेत कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनय गोयल और ग्राम प्रधान जुल्फिकार अली, किसान नेता जसविंदर सिंह और एडवोकेट चंद्र जोशी समेत कई लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि अभी दिल्ली में 31 लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। लेकिन जल्द ही वह पौंटा साहिब में जाकर इनके समर्थकों को भी आम आदमी पार्टी में शामिल करेंगे। जिसमें करीब 1000 से ज्यादा लोग पौंटा साहिब से आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।