इंदौर में बोले अमित शाह- मोदी सरकार से हिसाब मांगने वाले 4 पीढ़ियों का दें हिसाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंदौर में बोले अमित शाह- मोदी सरकार से हिसाब मांगने वाले 4 पीढ़ियों का दें हिसाब

विशेष विमान से इंदौर पहुंचे शाह की भाजपा नेताओं ने अगवानी की। शाह ने देवी अहिल्या बाई की

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इंदौर के दशहरा मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में शनिवार को कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से चार साल का हिसाब मांगने वालों को चार पीढ़ियों का हिसाब देना चाहिए।

शाह ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा, ‘बीते चार साल में मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। योजनाएं बनाई हैं, मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों के लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिला है। किसानों के हित में फैसले लिए गए हैं।’

मोदी सरकार पर कांग्रेस के हमलों पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा, ‘जो लोग मोदी सरकार से चार साल का हिसाब मांग रहे हैं, उन्हें चार पीढ़ियों का हिसाब देना चाहिए।’ इससे पहले विशेष विमान से इंदौर पहुंचे शाह की भाजपा नेताओं ने अगवानी की। शाह ने देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद राजवाड़ा क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पूजा की।

शाह इंदौर से विमान से झाबुआ जाएंगे, जहां वह जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह उसके बाद जावरा में किसान सम्मेलन, उज्जैन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद इंदौर से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इस बीच, अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विरोध में सड़कों पर उतरे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शनकारियों में करणी सेना और सवर्ण समाज के लोग शामिल थे। ये लोग सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को संसद में बदले जाने का विरोध कर रहे थे। प्रदेश के अन्य हिस्सों में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन का दौर जारी है।

छत्तीसगढ़ में सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस ने नक्सलियों से गठजोड़ किया था : अमित शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।