मुंबई स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा में 13000 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद फिर राफेल डील का मामला भी चर्चा में आ गया है। राफेल डील पर पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप के बीच देश के जाने-माने उद्योगपति अनिल अंबानी ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर 5000 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
अनिल अंबानी का आरोप है कि झूठे आरोप लगाकर संजय सिंह उनकी कंपनी को राफेल डील में खींचा था। उद्योगपति अनिल अंबानी का कहना है कि AAP सांसद संजय सिंह के आरोपों से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
वही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अनिल अंबानी द्वारा उन्हें भेजे गए 5000 करोड़ के मानहानि नोटिस पर जवाब दिया है। संजय सिंह ने कहा कि बिजनेसमैन की दबंगई चरम पर पहुंच गई है।
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि पहले तो वो घोटाला करते हैं, यदि उनके खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसकी आवाज दबाने के लिए ये मानहानि का नोटिस भेज देते हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि ऐसा ही कुछ मेरे साथ भी हुआ है, लेकिन मैं अपनी बात पर कायम हूं।
उद्योगपतियों की दबंगई चरम पर है, पहले घोटाला करेंगे, फिर उसके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मानहानि, राफेल रक्षा सौदे का घोटाला उजागर करने पर अंबानी ने मेरे ऊपर देश का सबसे बड़ा 5000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है। अपनी बात पर कायम हूं, बन्दरघुड़की नहीं चलेगी।
उद्योगपतियों की दबंगई चरम पर है, पहले घोटाला करेंगे, फिर उसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वालों पर मानहानि,राफ़ेल रक्षा सौदे का घोटाला उजागर करने पर अम्बानी ने मेरे ऊपर देश का सबसे बड़ा 5000 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा, अपनी बात पर क़ायम हूँ बन्दरघुड़की नही चलेगी https://t.co/EIF8Liaew0
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 16, 2018
आपको बता दे कि बीते दिनों आम आदमी पार्टी ने भारत और फ्रांस में 36 राफेल विमानों को लेकर 56000 करोड़ की डील में अंबानी ग्रुप को कॉन्ट्रैक्ट मिलने का आरोप लगाया था। बता दें कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 13 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
जिसमें उन्होंने भारत-फ्रांस की बीच 36 राफेल विमानों को लेकर 56,000 करोड़ की डील हुई। जिसमें रिलायंस डिफेंस लिमिटेड फ्रांस की एविएशन कंपनी डसॉल्ट एविएशन को 22,000 करोड़ का ठेका देने का आरोप लगाया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।