पंजाब 'आप' के अध्यक्ष बने अमन अरोड़ा, सीएम भगवंत मान ने कही बड़ी बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब ‘आप’ के अध्यक्ष बने अमन अरोड़ा, सीएम भगवंत मान ने कही बड़ी बात

AAP: आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा बनाए गए हैं। 2017 में वह

Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब संगठन में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।

पार्टी को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे: भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये दो नेता मिलकर पंजाब में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। सीएम भगवंत मान ने लिखा, आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दो करीबी साथी मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंपी है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि अमन पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी उपाध्यक्ष होंगे। उन्होंने कहा, मुझे दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे भविष्य में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे।

सीएम भगवंत ने अध्यक्ष पद छोड़ने की जताई थी इच्छा

गौरतलब है कि भगवंत मान ने उपचुनाव के दौरान अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद से कयास लगाई जा रही थी पार्टी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है। अमन पंजाब ‘आप’ के हिंदू चेहरे हैं। इस निर्णय से पार्टी हिंदू वोटरों को साधने की कोशिश की है।

सुनाम से विधायक हैं अमन अरोड़ा

अमन अरोड़ा सुनाम से विधायक हैं। पहली बार वह 2017 में आम आदमी पार्टी से जीतकर विधायक बने थे। वो रिकॉर्ड मतों से जीते थे। अमन पार्टी की राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष और पंजाब के मंत्री भगवान दास अरोड़ा के बेटे हैं। 2016 में उन्होंने इस पार्टी का दामन थामा था। इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।