दिल्ली में सते पर सत्ता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में सते पर सत्ता

पूर्वी दिल्ली से भाजपा ने क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपना उम्मीदवार बनाया था। यहां पर उन्होंने एक बार

पूर्वी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली से भाजपा ने क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपना उम्मीदवार बनाया था। यहां पर उन्होंने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। गौतम गंभीर ने अपनी राजनीति की पहली पारी में ही इतिहास रच दिया। गंभीर ने ​अपने लोकसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड मत हासिल किया है। 
1558533311 gautam gambhir
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 3,77,744 लाख वोटों से शिकस्त दिया, जो पिछले लोकसभा चुनाव का डबल है। गौतम गंभीर को इस सीट पर कुल 6,96,156 वोट मिले जो कुल वोट का 55.31 फीसदी है। वहीं कांग्रेस प्रत्यासी लवली को कुल 3,04,934 लाख वोट मिले, जो कुल वोट का 24.29 प्रतिशत है। इस सीट पर तीसरे नंबर पर आप पार्टी की उम्मीदवार आतिशी रही। 
उत्तर पूर्वी दिल्ली : कांटे की टक्कर माने जा रहे उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कब्जा बरकरार रहा। यहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित से था। मनोज तिवारी इस सीट पर दोबारा जीत का परचम लहराया है। इस सीट पर तिवारी को भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने शीला दीक्षित को भारी अंतर 3,66,102 लाख वोट से करारी शिकस्त दी। 
1558556846 manoj tiwari
कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को इस सीट पर कुल 4,21, 697 लाख वोट प्राप्त हुए। इसके मुकाबले मनोज तिवारी को 7,85,262 वोट ​मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिलीप पांडे यहां से तीसरे नंबर पर रहे। उनकी जमानत जब्त हो गई, उन्हें मात्र 1,90,856 वोट ही मिले। 

चांदनी चौक : भाजपा के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन ने चांदनी चौक लोकसभा सीट पर फिर से जीत का परचम लहराया है। यहां से डॉ. हर्ष वर्धन ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल को 2,28,145 लाख वोट से पराजित किया। डॉ. हर्षवर्धन ने कुल 5,19,055 लाख वोट हासिल किए, जो कुल वोट का 52.67 प्रतिशत है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश अग्रवाल को 2,90,910 लाख वोट ही मिले, जो कुल वोट का मात्र 29.89 फीसदी हैं। 
1558556919 harsh vardhan
तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पंकज कुमार गुप्ता रहे। इन्हें कुल 1,44,551 लाख वोट मिले, जो वोट का महज 14.76 फीसदी रहा। पिछली बार इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष 3,01,618 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।  
नार्थ वेस्ट दिल्ली : दिल्ली का उत्तर-पश्चिमी दिल्ली (सुरक्षित) सीट पर फिर से भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। इस बार भाजपा ने सूफी गायक हंसराज हंस को टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया था। इस पर हंस राज हंस खरे उतरे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुगन सिंह को 5,48,985 रिकॉर्ड मत  से हराकर बंपर जीत हासिल की है। हंस राज हंस को यहां पर कुल 8,45,663 लाख वोट मिले हैं जो किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है।
1558556878 hans
हंस ने इस सीट पर कुल वोट का 60.47 फीसदी मत लेने में कामयाब रहे। इनके मुकाबले गुगन सिंह को 2,36,882 लाख वोट ही मिले, जो कुल वोट का 21.02 फीसदी है। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेश लिलोठिया रहे। उन्हें 2,94,766 लाख वोट प्राप्त किए, जो कुल वोट का मात्र 16.89 फीसदी है।
नई दिल्ली : राजधानी की नई दिल्ली सीट पर दोबारा भाजपा की उम्मीदवार मीनाक्षी लेखी ने कब्जा जमाया है। लेखी ने यहां से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को 2,56,504 लाख के अंतर से हराया है। इस सीट पर लेखी को 5,04,206 लाख वोट मिले, जो कुल वोट का 54.82 प्रतिशत है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को 2,47,702 लाख वोट प्राप्त हुए हैं, जो कुल वोट का 26.83 फीसदी रहा। 
1558534712 meenakshi lekhi
नई दिल्ली सीट से तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बृजेश गोयल रहे। उन्हें 1,50,342 वोट ही प्राप्त हए, जो कुल वोट का 16.36 फीसदी है। पिछले लोकसभा चुनाव में मीनाक्षी लेखी ने आप के उम्मीदवार आशीष खेतान को हराया था।
साउथ दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दोबारा विजय पताका लहराई है। बिधूड़ी ने इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा को 3,47,965 वोटों से हराया है। बिधूड़ी को कुल 6,79,402 लाख वोट मिले, जो कुल वोट का 56.52 फीसदी हैं। इसके मुकाबले राघव चड्ढा को 3,17,220 लाख मत प्राप्त हुए जो कुल वोट का 26.39 फीसदी रहा। 
1558556664 ramesh bidhuri
वहीं कांग्रेस उम्मीदवार व मुक्केबाज बिजेन्द्र इस चुनाव में लोगों को प्रभावित नहीं कर सके। उन्हें कुल 1,63,228 लाख वोट ही मिले, जो कुल वोट मात्र 13.58 फीसदी है। इसके साथ ही बिजेन्द्र ​सिंह की जमानत जब्त हो गई है। बिधूड़ी ने पिछले लोकसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार कर्नल देवेन्द्र सहरावत को हराया था। 
वेस्ट दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट की जनता ने भाजपा उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पर दोबारा विश्वास जताते हुए संसद पहुंचाया है। वर्मा ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा को 5,78,486 लाख वोट से परास्त किया। प्रवेश वर्मा को इस बार रिकॉर्ड कुल 8,65,648 लाख वोट मिले है, जो कुल वोट का 60.04 फीसदी है। 
1556022363 pravesh verma 1
इनके मुकाबले महाबल मिश्रा को मात्र 2,87,162 लाख मत ही प्राप्त हुए जो कुल वोट का 19.92 फीसदी रहा। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ को 2,51,873 वोट से संतुष्ट करना पड़ा, जो कुल वोट का मात्र 17.48 फीसदी ही है। जाखड़ किसी तरह अपना जमानत बचाने में कामयाब रहे। प्रवेश वर्मा पिछले बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जरनैल सिंह को हराकर संसद पहुंचे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।