वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एसबी देव ने दुर्घटनावश खुद को गोली मारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल एसबी देव ने दुर्घटनावश खुद को गोली मारी

NULL

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एस बी देव की जांघ में बुधवार को गोली लग गई। सूत्रों ने कहा कि ऐसा समझा जा रहा है कि उनके ही हाथों से दुर्घटनावश चली गोली जांघ में लग गई। उन्होंने कहा कि एयर मार्शल को फौरन दिल्ली में सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी की गई। उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने जुलाई में वायुसेना उप प्रमुख का पदभार संभाला था। एयर मार्शल देव ने फाइटर पायलट के तौर पर 15 जून 1979 में वायुसेना में कमीशन लिया था। वह नेशनल डिफेंस अकादमी और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।