बिहार : कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार का भव्य स्वागत किया गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार : कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार का भव्य स्वागत किया गया

महामंत्री विजय अग्रहरी, रणधीर सिंह चंद्रवंशी महासभा के प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य ने मिलकर कृषि

जमुई : बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता व कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार सिकन्दरा प्रखंड अंतर्गत रानहन गांव में ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिकास प्रसाद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए। स्वागत कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता बिकास प्रसाद सिंह ने किया। ग्रामीणों को संबोधित करते कृषि मंत्री डा. प्रेम कुमार ने कहा कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सैंकड़ो योजनाओं को अंत्योदय परिवारों के लिए चलाया है जहां कृषि में सभी किसानों को इन्सुरेंस कराएं।

डा. प्रेम कुमार ने कहा कि अन्य योजनाओं के अलावे अल्पसंख्यकों की महिलाओं को एक साथ तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा सदन में नाइंसाफी करने के बाद अध्यादेश के माध्यम से इंसाफ दिलाने का कार्य किये जो अपने आप मे मिशाल है। कृषि मंत्री ने कहा कि आज तक आजाद भारत के इतिहास में एक परिवार को 50 वर्ष प्रधानमंत्री बनाया जबकि 2014 में एक चाय बेचने वाले के बेटे को ने मात्र 4 वर्षो में देश के अंदर सहित विश्व में अपना 125 हिन्दुस्तानियों के सर को ऊंचा करने का काम किया है।

विश्व में आज जो भी पॉलिसी बनती है उसमें देश के सवा सौ करोड़ आवादी की राय ली जाती है। लोगों को जमुई आगमन पर सिकन्दरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर्ड स्वागत किया। स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित, महामंत्री ओम प्रकाश सिंह, रंजीत जोशी, संजय यादव, कन्हैया सिंह, मनोज सिंह, झाझा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री विजय अग्रहरी, रणधीर सिंह चंद्रवंशी महासभा के प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार चंद्रवंशी सहित अन्य ने मिलकर कृषि मंत्री का शानदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।