जीत के बाद तिवारी ने लोगों का किया धन्यवाद, कहा...अब जीतेंगे 70 में 60 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जीत के बाद तिवारी ने लोगों का किया धन्यवाद, कहा…अब जीतेंगे 70 में 60

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के नवनिर्वाचित सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के नवनिर्वाचित सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं का अभिनंदन किया। इस दौरान चुनाव में उन्हें और पार्टी का अपार जन समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहा। तिवारी ने इस मौके पर कहा कि जनता ने देश में मोदी को चुन लिया है। ऐसे में दिल्ली में भाजपा का जीतना जरूरी है। 
उन्होंने कहा कि अगला निशाना दिल्ली विधानसभा चुनाव है। अभी सात में सात सीटें जीते हैं, अब 70 में 60 जीतेंगे। तिवारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में दिल्ली को भाजपा की जरूरत है। केंद्र में मोदी सरकार है, ऐसे में दिल्ली में भाजपा के जीत से दोगुनी रफ्तार से विकास होगा। तिवारी ने कहा की दिल्ली की सातों सीटों पर ऐतिहासिक विजय दिलाकर दिल्ली की जनता ने भाजपा पर जो अटूट विश्वास जताया है उसके लिए समूची पार्टी और उसके लाखों कार्यकर्ता जनता के ऋणी है।
दिल्ली के लाखों लोगों का समग्र विकास कराने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के साथ विश्वासघात किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि दिल्ली को बार-बार झूठे आश्वासन और अपने कारनामों से दर्द देने वाली केजरीवाल सरकार को जनता के साथ मिलकर 2020 के विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय महावर, कैलाश जैन, महामंत्री कर्मवीर चंदेल, मास्टर विनोद के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।