दिल्ली में निशुल्क यात्रा की योजना लागू होने के बाद से महिला यात्रियों की हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में निशुल्क यात्रा की योजना लागू होने के बाद से महिला यात्रियों की हिस्सेदारी 10 फीसदी बढ़ी

राष्ट्रीय राजधानी में जब से दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की योजना लागू की है

राष्ट्रीय राजधानी में जब से दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की योजना लागू की है तब से महिला यात्रियों की हिस्सेदारी में करीब 10 फीसदी का उछाल आया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। 
पहले सार्वजनिक बसों में हर दिन 33 फीसदी महिला यात्री होती थी। योजना लागू होने के बाद से 22 दिनों में महिला यात्रियों की संख्या बढ़कर करीब 44 फीसदी हो गयी है। 
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और कलस्टर बसों में 29 अक्टूबर से महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की योजना लागू की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।