BJP प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर आदेश गुप्ता ने PM मोदी और JP नड्डा का जताया आभार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर आदेश गुप्ता ने PM मोदी और JP नड्डा का जताया आभार

मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से हार मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश

दिल्ली का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एक विनम्र पार्टी कार्यकर्ता को राज्य पार्टी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करने पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होने कहा, कोविड-19 के बीच पार्टी का विस्तार और मजबूत करना चुनौतीपूर्ण होगा।
आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। आदेश कुमार उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर हैं और वह लोकसभा सदस्य एवं मौजूदा अध्यक्ष मनोज तिवारी का स्थान लेंगे। मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से हार मिलने के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी और उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया था।

जेसिका लाल हत्याकांड : उपराज्यपाल की अनुमति पर समय से पहले रिहा हुआ आरोपी मनु शर्मा

इसके अलावा बीजेपी ने छत्तीसगढ़ और मणिपुर में भी पार्टी अध्यक्ष को बदल दिया है। छत्तीसगढ़ में पार्टी के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मणिपुर में एस टिकेंद्र सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।