आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- AAP का इतिहास हमेशा से ही हिंदू धर्म के अपमान करने का रहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- AAP का इतिहास हमेशा से ही हिंदू धर्म के अपमान करने का रहा

भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने भी इस घटनाक्रम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) विवादों से घिरते जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि गौतम ने लोगों को ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण को भगवान ना मानने और कभी पूजा ना करने की शपथ दिलाई है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का इतिहास हमेशा से ही नफरत फैलाना और हिंदू धर्म के अपमान करने का रहा है। वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने भी इस घटनाक्रम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आड़े हाथों लेते हुए कहा,  केजरीवाल अगर अपने मंत्री को 24 घंटे में निलंबित नहीं करते है, तो यह बयान उनका ही माना जाएगा। हम पुलिस में उनकी शिकायत करने जा रहे है। 
संविधान हमें किसी भी धर्म को मानने की आज़ादी देता है – गौतम 
राजेंद्र पाल गौतम ने भी इसके बाद भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि “मेरी आस्था बौद्ध धर्म में है तो उससे किसी को क्या दिक़्कत है? उन्हें (BJP) को शिकायत करनी है तो करें। भारत का संविधान हमें किसी भी धर्म को मानने की आज़ादी देता है। गौतम “मिशन जय भीम” नाम के कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस दौरान वह कई लोगों के साथ हिंदू देवी-देवताओं के बहिष्कार की शपथ लेते नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।