एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में अभिषेक और संजीवनी बने भारतीय विजेता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में अभिषेक और संजीवनी बने भारतीय विजेता

अभिषेक पाल और संजीवनी जाधव ने एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को क्रमश: पुरुष और महिला भारतीय

अभिषेक पाल और संजीवनी जाधव ने एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को क्रमश: पुरुष और महिला भारतीय विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया।

राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन में भारतीय विजेताओं को चार-चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। भारतीय धावकों में दूसरे स्थान के लिए 3-3 लाख और तीसरे स्थान के लिए 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गयी।

पिछले साल सातवें स्थान पर रहे अभिषेक ने अंतिम 100 मीटर में बेहतरीन रफ्तार निकालते हुए उपविजेता अविनाश साब्ले और तीसरे स्थान पर रहे गोपी टी। को बेहद नजदीकी अंतर से पीछे छोड़। अभिषेक ने एक घंटा 04 मिनट 13 सेकेंड के समय में दौड़ पूरी की।

घर-घर वोट मांगने जाएंगे केजरीवाल

अविनाश उनसे एक सेकेंड के अंतर से पीछे रहे। अविनाश ने एक घंटा 04 मिनट 14 सेकेंड का समय निकाला। भारत के एकमात्र एशियन मैराथन विजेता गोपी (एक घंटा 04 मिनट 15 सेकेंड) अभिषेक से दो सेकेंड ही पीछे रहे।

संजीवनी एक घंटा 13 मिनट 58 सेकेंड में दौड़ पूरी करके भारतीय महिला विजेता बनीं। उनकी टीम साथी पारूल चौधरी एक घंटा 14 मिनट 01 सेकेंड के साथ उपविजेता रहीं। तीसरे स्थान पर रहीं मोनिका अथारे ने एक घंटा 16 मिनट 55 सेकेंड का समय निकाला।

भारतीय पुरुष विजेता अभिषेक पिछली बार सातवें स्थान पर रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने स्वर्ण जीत कर दम लिया। अभिषेक की ओवरआल पोजीशन 12वीं, अविनाश की 13वीं और गोपी की 14वीं रही। महिलाओं में संजीवनी की 10वीं पोजीशन रही। पारुल को 11वां और मोनिका को 12वां स्थान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।