नई दिल्ली : दिल्ली की आप सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में दिल्ली को बदलकर रख दिया है। वह काम किए गए जो 70 साल में भी नहीं हुआ। अब पार्टी उन्हें कामों के आधार पर दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप सरकार के कामों की सराहना करते हुए घोषणा की कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव में पार्टी दिल्ली में हुए विकास के मुद्दे को उठाएगी। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि अगले वर्ष होने वाला दिल्ली विधानसभा का चुनाव काम के आधार पर लड़ा जाएगा।
केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने इन चुनावों के लिए प्रचार निदेशक नियुक्त किए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को भी शुभकामनाएं दी हैं। केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि संजय सिंह, पंकज गुप्ता ढेर सारी बधाई। आम आदमी पार्टी ने पांच वर्षों में क्रांतिकारी सरकार होने की पुष्टि की है। आप सरकार ने आशाओं को लेकर कहा, हां, ये संभव है। अब तक चुनाव जाति और धर्म के आधार पर लड़े जाते थे लेकिन यह चुनाव काम केआधार पर लड़ा जाएगा।
पहली बार आप कह रही है कि हमने आपका जीवन स्तर सुधारा है, अतः कृप्या हमें वोट दीजिए। उन्होंने कहा कि आप दिल्ली विधानसभा चुनाव निर्वाचित सरकार के ऐतिहासिक काम के आधार पर लड़ेगी। सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी की सूरत बदल दी है और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। पार्टी स्वयंसेवक दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और जल क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी राजधानी के हर घर तक पहुंचाएंगे।