आप ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति पर अमित शाह से किए सवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आप ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति पर अमित शाह से किए सवाल

आतिशी ने कहा, अमित शाह और दिल्ली पुलिस ने शहर की महिलाओं की रक्षा करने के लिए क्या

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की कथित रूप से बिगड़ती स्थिति पर सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किए और पूछा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए क्या किया है। एक संवाददाता सम्मेलन में आप प्रवक्ता आतिशी मार्लेना ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है और शाह के गृह मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में बलात्कार के मामले बढ़ गए हैं। 

हैदराबाद गैंगरेप मामले पर बोले नायडू- यह घटना पूरे मानवता के लिए शर्म की बात

आतिशी ने कहा, ‘‘अमित शाह और दिल्ली पुलिस ने शहर की महिलाओं की रक्षा करने के लिए क्या किया। पुलिस में हजारों पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए क्या किया गया? पीसीआर वैन की कमी है। पीसीआर वैन की संख्या बढ़ाने के लिए क्या किया गया? दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में एक भी महिला पुलिस थाना नहीं खोला गया। क्यों?’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।