ताजमहल क्यों नहीं तोड़ देते, AAP MP Sanjay Singh का BJP पर तंज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ताजमहल क्यों नहीं तोड़ देते, AAP MP Sanjay Singh का BJP पर तंज

संजय सिंह का BJP पर निशाना, ताजमहल तोड़ने की बात कही

दिल्ली में नेम प्लेट विवाद पर AAP सांसद संजय सिंह ने BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर मुगलों के नाम हटाने हैं, तो ताजमहल और लाल किला भी तोड़ दो। संजय सिंह ने BJP से पूछा कि अंग्रेजों के नाम वाली जगहों का क्या होगा और लेडी हार्डिंग अस्पताल का नाम बदलने की चुनौती दी।

दिल्ली में इस समय नेम प्लेट पर सियासत गरमाई हुई है। BJP सांसदों ने सरकारी बंगलों की नेम प्लेट पर तुगलक लेन की जगह स्वामी विवेकानंद मार्ग लिख दिया है, जिसे लेकर अब विवाद हो रहा है। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर मुगल शासकों के नाम हटाने हैं, तो पूरी ईमानदारी से हटाइए। संजय सिंह ने कहा कि मुगलों को क्रूर शासक बताकर BJP नाम बदलने की राजनीति कर रही है।

ताजमहल भी तोड़ दो- संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा, हर साल प्रधानमंत्री मोदी विदेशी मेहमानों को ताजमहल दिखाने ले जाते हैं। लाल किला भी शाहजहां ने बनवाया था, जहां से प्रधानमंत्री हर साल 15 अगस्त को भाषण देते हैं। उसे भी तोड़ देते हैं।” उन्होंने कहा कि इतिहास को बदलने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर नाम बदलना ही है, तो इसे सिर्फ मुगलों तक सीमित क्यों रखा जा रहा है?

‘अंग्रेजों के नाम भी हटाओ’

संजय सिंह ने BJP को घेरते हुए पूछा कि अंग्रेजों के नाम वाली जगहों का क्या होगा? हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम रहा। क्रांतिकारियों ने जान देकर देश को आजाद कराया। BJP अगर इतनी ही हिम्मत रखती है, तो दिल्ली में लेडी हार्डिंग अस्पताल का नाम क्यों नहीं बदलती? वह अंग्रेज वायसराय लॉर्ड हार्डिंग की पत्नी के नाम पर बना था। उसे हटाइए।”

 उन्होंने आगे कहा कि BJP अंग्रेजों के खिलाफ इसलिए नहीं बोलती क्योंकि तब RSS की भूमिका पर भी चर्चा करनी पड़ेगी। RSS ने क्रांतिकारियों के खिलाफ गद्दारी की थी और तिरंगे को अशुभ बताया था।

संभल के CO पर भी निशाना

संभल के CO अनुज चौधरी के बयान को लेकर संजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “वह लफंटर टाइप का CO है, जो सरकार बदलने पर दूसरी भाषा बोलने लगेगा।” संजय सिंह ने आरोप लगाया कि होली के दिन माहौल खराब करने की बात गलत तरीके से फैलाई जा रही है। मुस्लिम धर्मगुरु खुद अपील कर रहे हैं कि जुमे की नमाज़ घर पर पढ़ें और हिंदू त्योहारों को डिस्टर्ब न करें।

‘8 मार्च याद है न’, Atishi ने CM Rekha को लिखा पत्र, याद दिलाया PM मोदी का वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।