AAP सरकार ने I LOVE YAMUNA कैंपेन की शुरुआत की, गोपाल राय बोले- 2025 तक सफाई का है लक्ष्य - Punjab Kesari
Girl in a jacket

AAP सरकार ने I LOVE YAMUNA कैंपेन की शुरुआत की, गोपाल राय बोले- 2025 तक सफाई का है लक्ष्य

दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ‘‘आई लव यमुना कैंपेन

दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया  ‘‘आई लव यमुना कैंपेन ’’ कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के ईको क्लब से करीबन 1500 बच्चों और शिक्षकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई,  यमुना नदी की महत्ता और दिल्ली की प्रदूषण की समस्या के बारें में बच्चों को अवगत कराने के लिए इस कैंपेन का आयोजन किया गया 

बच्चों ने स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में लिया भाग
कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों ने यमुना नदी की सफाई से सम्बंधित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और यमुना नदी की सफाई को लेकर महत्वपूर्ण शपथ भी ग्रहण की साथ उन्होंने कहा कि यमुना दिल्ली के लिए एक नदी ही नहीं है बल्कि यह दिल्ली के एक बहुत बड़ी इकोसिस्टम को सपोर्ट करती है।

प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल  से यमुना नदी हुई प्रदूषित 
दिल्ली अपनी अधिकतर पानी से संबंधित जरूरतों के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। यमुना नदी इस क्षेत्र और उसके लोगों की आर्थिक और पारिस्थितिक आवश्यकताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, वर्षों से रसायनों, प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल प्रदूषकों की विशाल मात्रा ने नदी के पारिस्थितिक संतुलन के साथ छेड़छाड़ की है हमारी सरकार हर वह कोशिश कर रही है जिससे की इस पवित्र नदी की गरिमा को बनाए रखा जा सके  उन्होंने आगे बताया कि सरकार समझती है कि यमुना की सफाई और रेस्टोरेशन का काम अलग-अलग प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता है  इसके लिए ज़रूरत है की सभी स्टेकहोल्डर्स, लोकल समुदायों और शैक्षिक संस्थान एक साथ मिलकर सरकार का सहयोग करे  सरकार ने अपने स्तर पर यमुना नदी के लिए इस वर्ष के बजट में  सूत्री कार्य योजना तैयार की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।