दिल्ली विधानसभा में महिला कॉलेज में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर आप सरकार ने उपराज्यपाल पर उठाए सवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली विधानसभा में महिला कॉलेज में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर आप सरकार ने उपराज्यपाल पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में एक उत्सव के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में एक उत्सव के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्राओं के साथ बदसलूकी का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय राजधानी में खराब कानून-व्यवस्था के लिए उपराज्यपाल को जिम्मेदार ठहराया। इस बीच सदन में चर्चा के लिए उठाए जाने वाले मुद्दों पर अध्यक्ष राम निवास गोयल के साथ बहस के बाद भाजपा के चार विधायकों को मार्शल की मदद से सदन से बाहर कर दिया गया।
1680078740 eru
छात्राओं के साथ पुरुषों ने की बदसलूकी 
आप की विधायक भावना गौड़ ने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में हाल ही में हुई घटना के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था का मामला उठाया। कई पुरुष कथित तौर पर कॉलेज की दीवारों पर चढ़ गए थे और उन्होंने छात्राओं के साथ बदसलूकी की थी। भाजपा के सदस्य हालांकि अब निरस्त की जा चुकी आबकारी नीति सहित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन अध्यक्ष ने यह कहते हुए इसकी अनुमति नहीं दी कि इस पर पहले ही चर्चा हो चुकी है।
1680078584 ghfj,
बीजेपी  नेताओं को अध्यक्ष ने सदन से बाहर  निकाला
गोयल ने कहा, हमें इस बात से शर्मसार होना चाहिए कि महिला कॉलेज में कुछ पुरुष घुस गए और छात्राओं के साथ बदसलूकी की। क्या महिलाओं की सुरक्षा आपके लिए मायने नहीं रखती? कॉलेज विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास के पास है गोयल ने भाजपा के सदस्यों से कहा कि अगर वे महिला सुरक्षा और दिल्ली की कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा नहीं लेना चाहते तो सदन से चले जाएं। भाजपा के विधायकों के शांत न होने पर अध्यक्ष ने मार्शल से भाजपा के विधायक जितेंद्र महाजन, अजय महावर, ओ. पी. शर्मा और मोहन सिंह बिष्ट को सदन से बाहर करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।