AAP ने चुनावी नतीजों के बाद दिल्ली को 12 जोन में बांटा, क्या है केजरीवाल का प्लान? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

AAP ने चुनावी नतीजों के बाद दिल्ली को 12 जोन में बांटा, क्या है केजरीवाल का प्लान?

दिल्ली में एमसीडी(MCD)के चुनावी नतीजों का ऐलान होने के बाद आम आदमी पार्टी(AAP)ने दिल्ली को 12जोन (zones)में बांट

दिल्ली में एमसीडी ( MCD)के चुनावी नतीजों का ऐलान होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली को 12 जोन (zones) में बांट दिया है। इसके साथ ही 4 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।चुने हुए पार्षदों से तालमेल कर अपने जोन के पार्षदों के साथ कॉर्डिनेशन और मीटिंग करेंगे। और स्थानीय निवासियों की समस्याओं को समझने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
AAP ने दिल्ली को बांटा 12 जोन में 
आपको बता दें कि आधिकारिक बयान के अनुसार 12 जोन सिविल लाइन्स, रोहिणी, नजफगढ़, नरेला, केशवपुरम, पश्चिमी जोन, सदर, करोल बाग, शाहदरा उत्तर, मध्य, दक्षिण और शाहदरा दक्षिण हैं। AAP नेता आदिल खान सिविल लाइंस, रोहिणी और नजफगढ़ के प्रभारी होंगे, जबकि सौरभ भारद्वाज नरेला, केशवपुरम और पश्चिम क्षेत्र का जिम्मा संभालेंगे। वहीं, सदर, करोल बाग और शाहदरा नॉर्थ की जिम्मेदारी दुर्गेश पाठक और सेंट्रल, साउथ और शाहदरा साउथ की जिम्मेदारी आतिशी के पास होगी। 
सभी पार्षदों के साथ समन्वय करना संभव नहीं
पार्टी की ओर से कहा गया है कि एक व्यक्ति के लिए सभी पार्षदों के साथ समन्वय करना संभव नहीं था। इसलिए 4 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी पार्षद आम आदमी पार्टी के इन चार वरिष्ठ नेताओं के सीधे संपर्क में रहेंगे और उनकी समस्याओं को हल करने में उनकी सहायता करेंगे। इसके बाद ये वरिष्ठ नेता पार्षदों की एक रि रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसके आधार पर उन्हें समितियों में शामिल करने का निर्णय लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।