छात्रों के सहारे राजनीति कर रहे आप-कांग्रेस : विजेंद्र गुप्ता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छात्रों के सहारे राजनीति कर रहे आप-कांग्रेस : विजेंद्र गुप्ता

चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छात्रों को मोहरा बनाकर राजनीति कर

नई दिल्ली : चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छात्रों को मोहरा बनाकर राजनीति कर रही है। यह कहना है नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता का। उन्होंने कहा कि दोनों दिल्ली का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों जनता को गुमराह कर भड़का रहे हैं। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस पर शरारतपूर्ण आरोप लगाकर बदनाम किया है। 
इससे स्पष्ट है कि कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों को बचाने पर उतारू हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा आप सांसदों के भड़काऊ और गैर जिम्मेदारा बयानों की कड़ी आलोचना की। मनीष सिसोदिया ने पुलिस पर गलत आरोप लगाए कि उसके संरक्षण में आग लगाई जा रही है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से लोगों को गुमराह करने का प्रयास भी किया। 
अरविंद केजरीवाल ने भी सीधे तौर पर पुलिस को निशाना बनाया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुतुल्लाह खान ने जो  भाषण दिया वह सबके सामने है और जांच में उनकी भूमिका स्पष्ट हो जायेगी। उन्होंने नागरिकों और विशेषकर विद्यार्थियों से अपील करी कि वे हर कीमत पर शांति बनाये रखें और आपसी सौहार्द को बढ़ावा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।