मेट्रो स्टेशन से आप का प्रचार अभियान शुरू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेट्रो स्टेशन से आप का प्रचार अभियान शुरू

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय की मौजूदगी में पार्टी की महिला विंग ने रविवार को राजीव

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय की मौजूदगी में पार्टी की महिला विंग ने रविवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान महिला विंग की सदस्यों ने अन्य महिला सदस्यों के साथ मिलकर दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चलाए जा रहे आंदोलन को आगे बढ़ाया और यात्रियों को उनके द्वारा लिखित पूर्ण राज्य के पत्र बांटे।

मेट्रो कैंपेन के बारे में जानकारी देते हुए गोपाल राय ने बताया कि महिला विंग की अध्यक्ष रिचा पांडे मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के सभी आठों द्वार से होकर आने-जाने वाले लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्ण राज्य पर लिखी गई चिट्ठी का वितरण किया। प्रत्येक गेट पर चार-चार महिलाओं की टीम तैनात थी।

गोपाल राय ने बताया कि आप की महिला विंग ने दिल्ली में महिला सुरक्षा के मद्देनजर पार्टी के समक्ष अपनी यह मांग रखी थी कि वह मेट्रो में पूर्ण राज्य आंदोलन को लेकर एक कैंपेन चलाना चाहते हैं। यहां से शुरू होकर यह कैंपेन पूरी दिल्ली में शुरू किया जाएगा। धीरे-धीरे दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं की टीम का गठन करके इस कैंपेन को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।