सत्ता के लालच में आप और कांग्रेस गले मिलने को आतुर : गोयल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सत्ता के लालच में आप और कांग्रेस गले मिलने को आतुर : गोयल

केन्द्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सत्ता के लालच में मिलने की जुगाड़ में हैं। सत्ता के लिए यदि ये दोनों दल आज लोकसभा में और कल विधानसभा में मिलेंगे तो दिल्ली की क्या हालत होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। विजय गोयल ने कहा वो दिल्ली की जनता को सावधान करने के लिए वह रविवार को जंतर-मंतर पर यह धरना कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली वालों को सजेत किया है कि इस महा-मिलावटी गठबंधन के झांसे में न आएं।

उन्होंने कहा कि कल तक जो एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे आज वे दो सीट जीतने के लिए गले मिलने को आतुर हैं। गोयल ने कहा कि सत्ता के लिए राहुल गांधी अपने पिता, राजीव गांधी का अपमान भी भूल गये, जो केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव पारित करके की थी कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्न सम्मान वापस ले लेना चाहिए। दूसरी तरफ कांग्रेस दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष शीला दीक्षित हैं, जिन्हें केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के कारण दो दिन में जेल भेजने की बात कर रहे थे।

शीला भी वह अपमान भूल गई। गोयल ने कहा कि अजय माकन कल तक आम आदमी पार्टी के आधा मंत्रियों और विधायकों को भ्रष्ट कह रहे थे और कह रहे थे कि मैं इस गठबंधन के पक्ष में नहीं हूं। लेकिन दोनों ने सत्ता के लालच में एक-दूसरे को माफ कर दिया। धरने के दोनों तरफ दो बोर्ड लगाए गये थे, एक में आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के जो आरोप कांग्रेस पर लगाये वो लिखे थे, दूसरे पर कांग्रेस ने जो आम आदमी पार्टी पर पर जो आरोप लगाये थे वो लिखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।