दिल्ली के मालवीय नगर में एक लड़की पर रॉड से हमला करने के मामला सामने आया है। मिल रही जानकारी के अनुसार रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक लड़की कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा से ग्रेजुएशन कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
नाराज प्रेमी द्वारा 22 वर्षीय युवती की हत्या मामला आया सामने
दिल्ली के मालवीय नगर का है जहां एक लड़की पर रॉड से हमला करने के मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ,रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत हो गई है। वही , पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक लड़की कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा है। जो यहाँ ग्रेजुएशन कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
AAP ने दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री से पुलिस बल को सक्रिय करने का किया अनुरोध
आपको बता दे कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था के हालात पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना पर और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पुलिस बल को सक्रिय करने का अनुरोध किया।
बेटियों और दिल्ली के लोगों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण – केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में करके कहा कि दिल्ली में एक और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह बहुत दुखद है। दिल्ली में कानून और व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा बन गया है। इस क्रूर घटना पर मैं एलजी और गृहमंत्री से पुलिस बल को सक्रिय करने का अनुरोध करता हूं।’
उन्होंने कहा, ”बेटियों और दिल्ली के लोगों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।”
निराशाजनक तथ्य यह है कि हत्या मालवीय नगर थाने से महज 100-150 मीटर की दूरी पर हुई – सोमनाथ भारती
वही , इसी तरह की भावना प्रकट करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह एक दुखद घटना है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है।’
उन्होंने कहा कि निराशाजनक तथ्य यह है कि हत्या मालवीय नगर थाने से महज 100-150 मीटर की दूरी पर हुई।
भारती ने कहा कि संविधान के अनुसार, दिल्ली में कानून और व्यवस्था, पुलिस और भूमि केंद्र सरकार यानी प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के नियंत्रण में हैं। दिल्ली में महिलाओं के लिए अपराध मुक्त और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है केंद्र के प्रतिनिधि एलजी वी.के. सक्सेना की है। हालांकि, एलजी की ओर से कोई महत्वपूर्ण कार्रवाई नहीं की गई है।”
दिल्ली महिला आयोग ने हत्याकांड को लेकर पुलिस को जारी किया नोटिस
साथ ही इस मामले दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालिवाल ने शुक्रवार को इस हत्याकांड को लेकर पुलिस को नोटिस जारी किया है।