आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। केजरीवाल मंगलवार को 54 साल के हो गए। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘‘ केजरीवाल के शिक्षा मॉडल’’ की सराहना करते हुए ट्विटर पर एक खबर साझा की, जिसमें निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों की जानकारी दी गई थी।
Must read… interesting testimonies of Delhi govt school students who shifted from private schools.
This is @ArvindKejriwal model of education which is needed to make India, the number-one country.
Happy Birthday @ArvindKejriwal Sir. pic.twitter.com/8za8H1Lr9X
— Manish Sisodia (@msisodia) August 16, 2022
उन्होंने लिखा, ‘‘ निजी स्कूलों से स्थानांतरित होने वाले छात्रों का ब्योरा दिल्ली सरकार की (सफलता की) कहानी कहता है। यह अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मॉडल है, जो भारत को नंबर एक देश बनाने के लिए जरूरी है। जन्मदिन मुबारक हो अरविंद केजरीवाल सर।’’ आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें अपना गुरु बताया।
चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले, राजनीति की परिभाषा बदलने वाले मेरे गुरु, दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु आपको अच्छा स्वास्थ्य, लंबी आयु और ढेर सारी ख़ुशियां दें, ऐसी प्रार्थना करता हूं।’’
दिल्ली के लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले, राजनीति की परिभाषा बदलने वाले मेरे गुरु, दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री @arvindkejriwal जी को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. प्रभु आपको अच्छा स्वास्थ, लम्बी आयु और ढेर सारी ख़ुशियाँ दें ऐसी प्रार्थना करता हूँ। pic.twitter.com/RJCmJlQUGL
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) August 16, 2022