आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी पर कहा कि मोदी सरकार, केजरीवाल सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को बदनाम कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की देशभर में बढ़ती लोकप्रियता को रोकना चाहती है।
संजय सिंह ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बहुत बड़ प्रचार किया गया कि सीबीआई का बहुत बड़ छापा पड़ गया है। इतने बड़ छापे के बाद सीबीआई और मोदी सरकार अब तक कुछ नहीं बता पाई कि छापे में क्या निकला। इन छापों में सीबीआई को क्या मिला? सीबीआई को कहां से करोड़ रुपए की बरामदगी हुई और कहां से सोना मिल गया। कुछ उनको पता नहीं चल पाया। दूसरी बात, एक्साइज पॉलिसी को लेकर एक-एक चीज पर साफ तस्वीर रखी गई कि पॉलिसी में दूर-दूर तक कहीं कोई हेराफेरी नहीं की गई है। लेकिन भाजपा के लोग वहीं रटा-रटाया बयान बार-बार बोल रहे हैं।दरअसल, मुद्दा शराब नहीं है। मुद्दा अगर शराब नीति होती तो सबसे बड़ छापा तो गुजरात में पड़ना चाहिए था, जहां जहरीली शराब से 100 से ज्यादा लोग मर गए। जहां 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा नकली शराब का धंधा होता है सीबीआई और ईडी का वहां छापा पड़ना चाहिए था। दअसल, मुद्दा अरविंद केजरीवाल की देश भर में बढ़ती लोकप्रियता है।उन्होंने कहा कि मुद्दा यह है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तरह फ्री बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था गुजरात में कैसे देने की बात कर रहे हैं। इसी वजह से अरविंद केजरीवाल के दोनों लोकप्रिय मॉडल शिक्षा और स्वास्थ्य को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। अरविंद केजरीवाल के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को बदनाम करने के लिए पहले स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाले और अब शिक्षा मंत्री को जेल में डालने की तैयारी है।
‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कल भाजपा के सारे नेता हैरान थे कि न्यूयॉर्क टाइम्स में केजरीवाल का शिक्षा मॉडल कैसे छप गया? न्यूयॉर्क टाइम्स में मनीष सिसोदिया की शिक्षा क्रांति कैसे छप गई। कैसे मनीष सिसोदिया की तस्वीर छप गया। न्यूयॉर्क टाइम्स को तो छापना ही नहीं चाहिए था। भाजपा वाले मीडिया में कह रहे थे कि न्यूयॉर्क टाइम्स तो भारत के खिलाफ खबरें लिखता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का भारत को दुनिया का नंबर देश बनाने का सपना और मिशन नहीं रूकने वाला है। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल, आम आदमी पार्टी बनाम भारतीय जनता पार्टी होगा। अब तक भाजपा के साथ कांग्रेस भी खड़ हो गई है।