आम आदमी पार्टी ने घोषित किए नगर निगम उप चुनाव के उम्मीदवार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आम आदमी पार्टी ने घोषित किए नगर निगम उप चुनाव के उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने 28 फरवरी को होने वाले दिल्ली नगर निगम उप चुनाव की पांचों सीटों के

आम आदमी पार्टी ने 28 फरवरी को होने वाले दिल्ली नगर निगम उप चुनाव की पांचों सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए।
आम आदमी पार्टी की ओर से उप चुनाव की पांच सीटों में धीरेंद्र (बंटी गौतम) को, वार्ड कल्याणपुरी 8ई, विजय कुमार को, वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्ट 2ई, मोहम्मद इशराक खान, पूर्व एमएलए सीलमपुर को वार्ड चौहान बांगर 41ई, राम चंद्र, पूर्व एमएलए बवाना को वार्ड रोहिणी सी 32एन और सुनीता मिश्रा को वार्ड शालीमार बाग नॉर्थ 62एन से टिकट दिया है।
धीरेंद्र (बंटी गौतम) आम आदमी पार्टी के अंदर कोंडली क्षेत्र के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के मुताबिक उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा गरीबों, मजदूरों और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को राशन बांटने और पका हुआ खाना बांटने के कार्य में वॉलंटरी काम किया।
बंटी गौतम आम आदमी पार्टी के अंतर्गत शुरूआत से ही सक्रिय रहे हैं। विजय कुमार अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के और डॉक्टर बी.आर. अम्बेडकर जनमहोत्सव समिति के सचिव रह चुके हैं।
विजय एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह त्रिलोकपुरी में जानवरों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पशु आश्रय चलाते हैं। सुनीता मिश्रा शालीमार वार्ड की मोहल्ला समन्वयक होने के साथ शालीमार विधान सभा की महिला विंग की सचिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।