दिल्ली से सामने आया हैरान करने वाला मामला, एक सनकी व्यक्ति ने मां की चाकू से गोदकर की हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली से सामने आया हैरान करने वाला मामला, एक सनकी व्यक्ति ने मां की चाकू से गोदकर की हत्या

राजधानी दिल्ली में लगातार हत्या के मामले बढ़ते जा रहे है। अब एक और मामला सामने आया है।

राजधानी दिल्ली में लगातार हत्या के मामले बढ़ते जा रहे है। अब एक और मामला सामने आया है। बता दें मानसिक रूप से 25 साल के एक सनकी व्यक्ति ने शनिवार को अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसे पड़ोसी ने बचाने की कोशिश की। इस प्रयास में वो खुद भी घायल हो गया। 
आरोपी  ने 60 वर्षीय मां की चाकू मारकर हत्या कर दी
आपको बता दें दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जिसने अपने घर में अपनी 60 वर्षीय मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।सुतो के मुताबिक, उसके पड़ोसी नीरज पटेल ने महिला को बचाने की कोशिश की। इस कोशिश में महिला को बचाने आया पड़ोसी खुद भी घायल हो गया। पुलिस भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।  
नोएडा मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली महिला का शव मिला
तो वहीं दूसरी तरफ एक और मामला ग्रेटर नोएडा सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली महिला का शव मिला है।45 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के मकसद से मेट्रो स्टेशन के समीप फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। महिला के शव पर कई जगह चोट के निशान हैं। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि वो व्यक्ति कौन है। महिला की गर्दन पर चाकू से चार से पांच वार किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अधिक खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हुई है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।