व्यापारियों के लिए बनेगा ‘दिल्ली बाजार’ नामक पोर्टल, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की घोषणा

दिवाली पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल ने बुधवार को व्यापारियों को तोहफा दिया है। उन्होंने दिल्ली बाजार

दिवाली पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल ने बुधवार को व्यापारियों को तोहफा दिया है। उन्होंने दिल्ली बाजार नाम का पोर्टल तैयार कराने की घोषणा की है। इस पोर्टल के माध्यम से व्यापारी पूरी दुनिया में अपने प्रोडक्ट के बारे में प्रचार कर सकते हैं। हालांकि यह पोर्टल अगले वर्ष अगस्त तक तैयार होगा। मुख्यमंत्री  ने बताया कि, व्यवसायियों, उद्योगपतियों और पेशेवर लोगों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया हूं। इनका काम बढ़ाने के लिए एक पोर्टल तैयार कर रहें हैं।
व्यापारी दुनिया में पहुंचा सकते है अपनी सर्विस
सीेएम केजरीवाल ने पोर्टल के बारे में बताया कि, दिल्ली के हर छोटी बड़ी दुकान, उद्योगपतियों और प्रोफेशनल्स को इसमें स्थान मिलेगा। अपने व्यापार के अनुसार उस प्रोडक्ट को इस पोर्टल पर डाल सकते हैं। इसके बाद आप अपनी सर्विस देश के अलावा दुनिया भर में पहुंचा सकते हैं। दरअसल इस पोर्टल पर वर्चुअल बाजार तैयार किये जा रहें हैं। जिस तरह दिल्ली का खान मार्किट लाजपत नगर सरोजनी नगर मार्किट और हौज खास मार्किट है, उसी तरह इस पोर्टल पर भी इन बाजारों को दशार्या जाएगा। इनके अलावा डीडीए मार्किट भी इन पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस पोर्टल के कई फायदे होंगे। इनमें दुनिया भर के लोग उस व्यापारी के प्रोडक्ट को देख सकेंगे, खरीद सकेंगे और बड़े पैमाने पर व्यापार भी कर सकेंगे। यानी विदेश में बैठा व्यक्ति भी इस पोर्टल के माध्यम से दिल्ली के बाजार से खरीदारी कर सकता हैं।
आर्थिक गतिविधियां में आएगा उछाल 
 इस पोर्टल के माध्यम से यदि कोई व्यक्ति अपने नजदीकी मार्किट के बारे में पता करना चाहें तो वह भी कर सकता है। वहीं उस मार्किट में कौनसा प्रोडक्ट उपलब्ध होगा, इसकी सूचना भी उसको मिल सकेगी। सीएम ने बताया, इस पोर्टल की मदद से हम विभिन्न तरह के प्रोडक्ट की एग्जीबिशन भी कर सकते हैं। इस तरह का पोर्टल बनना दुनिया मे पहली बार होगा। इससे आर्थिक गतिविधियां में उछाल आएगा और दिल्ली की जीडीपी भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।