दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 14 लोगों को बचा लिया गया। NDRF और पुलिस ने तुरंत राहत बचाव अभियान शुरू किया। अभी भी मलबे में आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना सुबह 3 बजे हुई।
दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस घटना के बाद कई लोग मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही NDRF और पुलिस ने राहत बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि सुबह दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 14 लोगों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि मलबे में अभी भी करीब आठ लोगों के फंसे होने की आशंका है।
#WATCH दिल्ली: मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत गिरने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई, बचाव और तलाशी अभियान जारी है।
उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है। pic.twitter.com/3BGTjxpXKK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2025
DCP संदीप लांबा का बयान
उत्तर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संदीप लांबा ने बताया कि यह घटना सुबह 3 बजे हुई। इस घटना में चौदह लोगों को बचा लिया गया, लेकिन उनमें से चार की मौत हो गई। बचाव अभियान जारी है। 8-10 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका है।
राहत बचाव कार्य जारी
अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 2:50 बजे एक घर के ढहने की सूचना मिली। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 2:50 बजे एक घर के ढहने की सूचना मिली। एनडीआरएफ, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।