दिल्ली : ऑक्सीजन की कमी से बत्रा हॉस्पिटल में 8 मरीजों ने गंवाई जान

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई

कोरोना काल के बीच राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की भारी किल्लत मची हुई है। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते आठ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृतकों में अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के एचओडी भी शामिल हैं।
डॉक्टर एस सी एल गुप्ता ने बताया कि पांच अन्य गंभीर मरीजों को बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों ने पिछले सप्ताह संकट कालीन संदेश (एसओएस) जारी कर ऑक्सीजन आपूर्ति खत्म होने के कगार पर होने की बात कही थी।  दिल्ली की सरकार भी लगातार कह रही है कि उसे उसके हिस्से का ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है।

केंद्र का दिल्ली HC को जवाब, कहा- राज्यों से सभी सभाओं में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का दिया था निर्देश

हालांकि, बत्रा अस्पताल को इस बीच ऑक्सीनज की सप्लाई भी पहुंच गई लेकिन तक तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल की तरफ से जारी बयान में बताया गया है, ”’हमें समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली, दोपहर 12 बजे ही हमारी ऑक्सीजन खत्म हो चली थी और हमें डेढ़ बजे सप्लाई मिली। हमने जिंदगी गंवा दी हैं, जिसमें हमारे अपने  एक डॉक्टर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।