राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुरुआती 2 घंटों में हुआ 7.67% मतदान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुरुआती 2 घंटों में हुआ 7.67% मतदान

निजामुद्दीन ईस्ट निवासी और बीएड की 23 साल की छात्रा सीता ने कहा, ‘‘ जब मैंने मतदान किया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुरुआती दो घंटों में साढ़े सात फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। दिल्ली की सातों सीटों में से सबसे ज्यादा वोट उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर पड़े हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘शुरुआती दो घंटों में 7.67 फीसदी मतदान हुआ है।’’

अभी सभी मतदान केंद्रों के आंकड़ों का संकलन नहीं किया किया गया है। चांदनी चौक सीट पर 6.90 फीसदी, उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर 8.61 प्रतिशत, पूर्वी दिल्ली सीट पर 8.31 फीसदी, नई दिल्ली सीट पर 6.48 प्रतिशत, उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर 8.00 फीसदी, पश्चिम दिल्ली सीट पर 8.33 प्रतिशत और दक्षिण दिल्ली सीट पर 7.05 फीसदी मतदान हुआ है।

राजधानी में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनसे से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं एवं 669 थर्ड जेंडर शामिल हैं। ये मतदाता 164 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 18 महिलाएं शामिल हैं।

दिल्ली में प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस से उत्तर पूर्वी दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और दक्षिण दिल्ली से ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह शामिल हैं तो भाजपा की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी शामिल हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से अहम उम्मीदवारों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे और पूर्वी दिल्ली से आतिशी शामिल हैं। निजामुद्दीन ईस्ट निवासी और बीएड की 23 साल की छात्रा सीता ने कहा, ‘‘ जब मैंने मतदान किया तो मेरे दिमाग में शिक्षा में सुधार का मुद्दा था। शिक्षा ही लोगों के जीवन में बदलाव ला सकती है।’’ कालकाजी निवासी 20 साल की प्रेरणा कपूर पहली बार मतदान कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बनने के बाद मुझे जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है। सबको मतदान करना चाहिए।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।