पिटबुल का शिकार हुई 65 वर्षीय महिला, गंभीर रूप से घायल, सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पिटबुल का शिकार हुई 65 वर्षीय महिला, गंभीर रूप से घायल, सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती

कई जगहों पर लगातार कुत्तों का हमला जारी है। अब तक कई लोग कुत्तों का शिकार हो चुके

कई जगहों पर लगातार कुत्तों का हमला जारी है। अब तक कई लोग कुत्तों का शिकार हो चुके है। इसी बीच एक नया मामला सूरजकुंड रोड स्थित अनंगपुर गांव में दुकान जा रही एक बुजुर्ग महिला पर पिटबुल ने हमला कर दिया। उसने 65 वर्षीय सुरमती नामक महिला के पांव को नोचते हुए उन्हें काफी दूर तक घसीटा। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 कुत्ते  ने कर दिया 65 वर्षीय महिला पर हमला 
आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार अनंगपुर गांव निवासी प्रवेश ने शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनकी 65 वर्षीय मां सुरमती पास स्थित दुकान सामान खरीदने जा रही थी। आरोप है कि जैसे ही वह गांव के ही सोनू उर्फ जोजो नामक युवक के घर के पास पहुंची, उसके घर से पिटबुल नस्ल के कुत्ता ने निकल कर उसकी मां पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसकी मां के पांव को पकड़ लिया और घसीटने लगा। उन्होंने अपनी मां को कुत्त्ते के जबड़े से छुड़ाया।
सोनू के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी
प्रवेश का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कुत्ता मालिक सोनू से इसका विरोध किया और कुत्ते को बांध कर रखने को कहा। आरोप है कि इसपर सोनू ने अभद्रता शुरू कर दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर सोनू के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
दरअसल, ये कोई पहला ऐसा मामला नहीं है, इस तरह की पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। बता दें कुछ ही दिनों पहले इस तरह की एक घटना में एक व्यक्ति को लिफ्ट में जा रहे कुत्ते ने काट लिया था। इस मामले के बाद से लिफ्ट में कुत्तों को ले जाने को लेकर विरोध शुरू हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।