मेडिकल साइंस में एडमिशन के नाम पर 55 लाख ठगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेडिकल साइंस में एडमिशन के नाम पर 55 लाख ठगे

चेतन आगे मेडिकल साइंस (एमडी रेडियोलॉजी) की पढ़ाई करना चाहता था। सुभाष बेटे की मनोकामना पूरी होने के

नई दिल्ली : मेडिकल साइंस (एमडी रेडियोलॉजी) में एडमिशन के नाम पर 55 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर नटवर लाल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हरियाणा के एक व्यक्ति से उनके बेटे का एडमिशन पुडुचेरी में कराने के नाम पर यह रकम ठगी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पीड़ित सुभाष कुमार की शिकायत पर आरोपी राजीव और उसकी पत्नी चेतना के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सुभाष कुमार परिवार समेत सोनिपत हरियाणा में रहते हैं। उनके बेटे चेतन चौधरी ने 2014 में मुरादाबाद यूपी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। जिसके बाद वह हरियाणा में डॉक्टरी करने लगा। चेतन आगे मेडिकल साइंस (एमडी रेडियोलॉजी) की पढ़ाई करना चाहता था। सुभाष बेटे की मनोकामना पूरी होने के लिए हर मंगलवार कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर आते थे। वर्ष 2015 में मंदिर में ही उनकी मुलाकात आरोपी राजीव से हुई।

राजीव ने उन्हें आश्वासन दिया कि उसके देश के कई बड़े शैक्षणिक संस्थानों में संपर्क हैं। आरोपी ने पुडुचेरी में एक सीट मैनेजमेंट कोटे से दिलाने का झांसा दिया। जनवरी 2016 में उन्हें बताया कि यह सीट 65 लाख रुपए में मिलेगी। मगर वह उनके लिए कुछ डिस्काउंट करा देगा। सुभाष ने आरोपियों से उनके ऑफिस में मीटिंग भी की।

– वसीम सैफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।