दिल्ली में 24 घंटे में संक्रमण के 4998 नए मामले आये सामने, 89 और लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में 24 घंटे में संक्रमण के 4998 नए मामले आये सामने, 89 और लोगों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,998 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमण की दर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,998 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमण की दर 7.24 प्रतिशत हो गयी है जो 23 अक्टूबर के बाद सबसे कम है। इस बीच राजधानी में रिकार्ड 69051 नमूनों की जांच की गयी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है।
बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण से 89 और लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राजधानी में इससे मरने वालों की संख्या बढ़ कर 8,998 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली में अब तक का सबसे कम संक्रमण दर 23 अक्टूबर को 6.98 फीसदी थी।
शुक्रवार को यह दर 8.51 प्रतिशत जबकि बृहस्पतिवार को 8.65 प्रतिशत एवं बुधवार को 8.49 फीसदी थी। इसके अनुसार दिल्ली में कल 69,051 नमूनों की जांच की गयी है जो एक रिकॉर्ड है। इनमें 33,147 आरटी-पीसीआर जांच और 35,904 त्वरित एंटीजन जांच शामिल है।
बृहस्पतिवार को 64,455 नमूनों की जांच की गयी थी। राजधानी में एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर को सामने आये थे और और 18 नवंबर को कोविड-19 से सबसे अधिक 131 लोगों की मौत हो गयी थी।
बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 5,61,742 हो गये हैं जिसमें से 5,16,166 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसमें कहा गया है कि राजधानी में उपचाराधीन मामलों की संख्या 36,578 है जो शुक्रवार को 38,181 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।