राष्ट्रपति भवन में आज सम्मानित होंगी पद्म पुरस्कार से 41 जानी-मानी हस्तियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रपति भवन में आज सम्मानित होंगी पद्म पुरस्कार से 41 जानी-मानी हस्तियां

NULL

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज जानेमाने संगीतकार इलैयाराजा, हिंदुत्व विचारक परमेश्वरन परमेश्वरन और 41 अन्य जानीमानी हस्तियों को 2018 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम शाम 6.30 बजे राष्ट्रपति भवन में शुरू होगा। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और अभियांत्रिकी, लोक मामलों, सिविल सेवाओं, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार रात पद्म पुरस्कार से सम्मानित 43 हस्तियों को भोज दिया। कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई दूसरे गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। सरकार ने इस साल गरीबों की सेवा करने वालों, नि:शुल्क शिक्षा मुहैया कराने वाले स्कूल संचालित करने वालों और वैश्विक स्तर पर जनजातीय कलाकारों को लोकप्रिय बनाने वाली कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना है।

अधिकारी ने बताया कि इस साल 84 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। पद्म पुरस्कारों के लिए 3 हस्तियों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 73 को पद्म श्री का एलान किया गया है. अन्य लोगों को इसके दो हफ्ते बाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।