देशभर में बढ़ रहा है ओमिक्रोन का खतरा, दिल्ली में मिले 4 नए केस, जानिए किन राज्यों में दस्तक दें चुका है वेरिएंट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देशभर में बढ़ रहा है ओमिक्रोन का खतरा, दिल्ली में मिले 4 नए केस, जानिए किन राज्यों में दस्तक दें चुका है वेरिएंट

देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब तक यह

देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब तक यह वेरिएंट 8 राज्यों में दस्तक दे चुका है। इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकार एक्शन में है।  इस बीच दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।  राजधानी में मंगलवार को ओमिक्रॉन के 4 नए मामले सामने आये है। इसके बाद यहा संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है। देश में अब तक ओमिक्रोन के कुल 45 मरीज मिल चुके हैं। 
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी जानकारी 
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में चार नए ओमिक्रॉन मामलों की पुष्टि हुई है।  इसके बाद मरीजों संक्रमितों की संख्या 6  हो गयी है। इनमे से 1 मरीज को छुट्टी दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि  र्तमान में 35 कोविड संक्रमित मरीज और 3 संदिग्ध मामले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं।
देश की इन राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले पाए गए है। 
महाराष्ट्र-20
राजस्थान-9
कर्नाटक-3
गुजरात-4
केरल -1
आंध्र प्रदेश- 1
चंडीगढ़ -1
दिल्ली -6
दिल्ली सरकार क्रिसमस और  नववर्ष कार्यक्रमों पर लगा सकती है रोक 
बता दें कि सोमवार को ओमीक्रोन के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो उनकी सरकार क्रिसमस और नववर्ष से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा सकती है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान के हालात को देखते हुए ऐसे किसी उपाय की आवश्यकता नहीं है।केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और वह इस मुद्दे पर लगातार विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए हैं।
अगर जरूरत पड़ेगी तो हम प्रतिबंध लगाएंगे-केजरीवाल 
उन्होंने कहा, ” अगर जरूरत पड़ेगी तो हम प्रतिबंध लगाएंगे। वर्तमान में, प्रतिबंधों की कोई आवश्यकता नहीं है। हम लगातार विशेषज्ञों के संपर्क में हैं और अगर दिल्लीवासियों की सुरक्षा के लिए कोई प्रतिबंध लगाने की जरूरत पड़ी, तो हम ऐसा करेंगे।”उन्होंने कहा, ” सरकार पूरी तरह तैयार है। मैंने ऑक्सीजन आपूर्ति, बिस्तर और दवाओं के संबंध में कई समीक्षा बैठक की है। हम दिल्ली में ओमीक्रोन संकट नहीं चाहते, लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो हम तैयार हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।